Top 36 Gk Questions

1. राष्ट्रपति भवन की रूपरेखा तथा डिजाइन किस प्रसिद्ध वास्तुकार द्वारा तैयार की गई है? – सर एडविन लुटियंस द्वारा

2. किसने ''करो या मरो' का नारा दिया? – महात्मा गाँधी ने

3. किसके जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है? – डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस को

4. जनहित याचिका किसके द्वारा अभियोजित की जाती है? – किसी भी जनहितैषी व्यक्ति के द्वारा

5. 'द साइंस ऑफ भरतनाट्यम' की रचना किसने की? – सरोजा वैद्यनाथन


6. किस चित्रकार को 'भारत का पिकासो' कहा जाता है? – मकबूल फिदा हुसैन को

7. इटली की सरकारी रिपोर्ट को क्या कहा जाता है? – ग्रीन बुक

8. कौन-सा द्वीप 'मोतियों का द्वीप' कहा जाता है? – बहरीन

9. 'स्माइल पिंकी' नामक डॉक्यूमेंटरी फिल्म का निर्माण किसने किया? – मेगन मायलन (अमेरिका) ने

10. धनवंतरि पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है? – चिकित्सा के क्षेत्र में आजीवन सेवा हेतु

11. 'विथि' किस राज्य से संबद्ध लोकनृत्य है? – आंध्र प्रदेश से

12. आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – पेरिस में

13. 'एक बार स्पीकर सदा स्पीकर' की परम्परा किस देश में अपनायी जाती है? – यूनाइटेड किंगडम में

14. किस फिल्म निर्माता ने 1917 में 'हिन्दुस्तान फिल्म कम्पनी' की स्थापना की थी? – दादा साहेब फाल्के ने

15. भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने एवं संघर्ष करने वाली साहसी महिलाओं को कौन-सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है। – नीरजा भनोत पुरस्कार

16. पर्यटन के स्वर्णिम त्रिभुज के तहत कौन-से तीन नगर आते हैं? – दिल्ली, आगरा और जयपुर

17. 'केन्द्रीय श्रमिक बोर्ड' कहाँ स्थित है? – नागपुर में

18. बेगम अख्तर गायन की किस विधा से संबद्ध हैं? – गजल गायिकी से

19. 'द जजमेंट' किसकी कृति हैं? – कुलदीप नैय्यर की

20. राग भैरवी किस समय गाया जाता है? – प्रातः काल में

21. श्रीलंका का पुराना नाम क्या है? – सीलोन

22. 'विश्व खाद्य दिवस' कब मनाया जाता है? – 16 अक्टूबर को

23. नेपोलियन ने अपना अंतिम दिन किस द्वीप पर बिताया था? – सेन्ट हेलेना द्वीप पर

24. 'प्रिंस' की रचना किसने की? – मैक्यावेली

25. 'तीजन बाई' किस लोकनृत्य की कलाकार हैं? – पण्डवानी

26. 1949 ई. में नाटो (North Atlantic Treaty Organisation) के कितने देश सदस्य थे? – 12

27. 'शिवसागर एयरपोर्ट' किस देश में है? – मॉरीशस में

28. भूपेन हजारिका का संबंध किस क्षेत्र से है? – संगीत, फिल्म लेखन एवं फिल्म निर्माण से

29. टेम्पलटन पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है? – धर्म की उन्नति के लिए सराहनीय प्रयास हेतु

30. इस्लाम में कौन-सा त्योहार 'रमजान' के महीने का अन्त प्रदर्शित करता है? – ईद-उल-फितर

31. 'ओपेक' क्या है? – पेट्रोलियम निर्यातक देशों का समूह

32. 'शेवरॉय पहाड़ियाँ' किस राज्य में हैं? – तमिलनाडु में

33. महाभारत कितने पर्वों में रचित महाकाव्य है? – 18 पर्वों में

34. ध्यानचंद पुरस्कार किस क्षेत्र से संबंधित है? – खेल क्षेत्र में आजीवन योगदान हेतु

35. चंडीगढ़ का वास्तुकार कौन था? – डी. कारब्युजियर

36. सिन्दरी (झारखंड) स्थित बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का परिवर्तत नाम क्या है? – बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT)

No comments:

Post a Comment