GK Tricks – भारतीय मानक समय रेखा ( IST ) पर पडने वाले भारतीय राज्य on states

Indian Standard Time IST

नमस्कार दोस्तो , आज हम आपको जो GK Tricks बताने जा रहे है उसके द्वारा आप भारतीय मानक समय रेखा पर पडने बाले राज्यों को आसानी से याद रख पाऐंगे ! भारतीय मानक समय रेखा को IST भी कहते हैं ! यह रेखा भारत के 5 राज्यों से होकर गुजरती है ! इससे पहले हम आपको इसकी Trick बतायें उससे पहले हम आपको इससे संबंधित कुछ जानकारी दे रहे हैं ! 
  • मानक समय वह समय है, जो किसी देश या विस्तृत भू-भाग के लोगों के व्यवहार के लिये स्वीकृत होता है ! यह उस देश के स्वीकृत मानक याम्योत्तर के लिये स्थानीय माध्य समय होता है ! हमारे अपने स्थानों के समय ‘स्थानीय समय’ कहलाते हैं ! इनसे हमारी समय संबंधी स्थानीय आवश्यकता तो पूर्ण हो जाती है, किंतु ये अन्य स्थानों के लिये उपयोगी नहीं होते। इसीलिये ‘मानक समय’ की आवश्यकता पड़ती है !
  • भारतीय मानक समय ( IST ) की स्थापना 1 सितम्बर 1947 को हुई थी !
  • समय के इस पैमाने को नापने का अर्थ भारतीय समय की अंतराष्ट्रीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम ( GMT ) से तुलना करने से है ! GMT का निर्धारण इंग्लैंड के ग्रीनविच में स्थित ऑब्जर्वेटरी से होता है !
  • भारत में 82.5° पूर्वी देशान्तर, जो कि इलाहाबाद के निकट नैनी से गुजरती है, के समय को मानक समय माना गया है।
  • भारत का मानक GMT से 82.5° पूर्व है , जिसका अर्थ है कि हमारा मानक समय ग्रीनविच के मानक समय से साढ़े पाँच घंटे आगे है ! अर्थात इंग्लैंड में जब दोपहर का 12 बजे का समय होता है, तब भारत में शाम के 5:30 बजे होते हैं ! सभी देशो का समय इसी आधार पर ही तय किया जाता है ! एक देश ऐसा भी है जो इसका अपवाद है ! उत्तर कोरिया ने दुनिया के समय मापने के इस तरीके को सिरे से नकार दिया है !

    GK Tricks
    उमा AC चलते ही उड गई
    Explanation 
     – उत्तर प्रदेश
    मा – मध्य प्रदेश
    A   – Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
    C   – Chattishgarh (छत्तीसगढ)
    उड – उडीसा

No comments:

Post a Comment