RPSC Teacher Grade II Competition Exam

Teacher Grade II Competition Exam
         Model Paper
Q. 1. अंह-शक्ति एवं सामाजिकता लक्षण हैं :
   (1) प्रवृत्ति
   (2) अभिप्रेरणा
   (3) शील गुण
   (4) संवेग
Q. 2. व्यक्तित्व की विशेषताओं में निम्न में से कौन - सी शील गुण में समाविष्ट नहीं है ?
   (1) अमूर्त चिन्तन की क्षमता
   (2) अभिव्यक्ति की क्षमता
   (3) अवलोकन की क्षमता
   (4) सुदर्शनता
Q. 3. व्यक्तित्व मापन की एक 'प्रक्षेपी' परीक्षण विधि नीचे दी गई है - पहचानिये :
   (1) साक्षात्कार
   (2) शब्द - साहचर्य परीक्षण

   (3) व्यक्ति - अध्ययन
   (4) चैक लिस्ट
 Q. 4. 'ई. क्यू.' एवं 'आई. क्यू.' उदाहरण हैं :
   (1) प्राप्त हुए प्रदत्त
   (2) मानक प्रदत्त
   (3) निकले गये प्रदत्त
   (4) व्यक्तिगत प्रदत्त
Q. 5. एक शिक्षक को अपने छात्र की प्रशंसा जिस आधार पर करनी चाहिये वह है :
   (1) जो उसकी प्रशंसा करता है
   (2) जो प्रश्न पूछता है
   (3) जो शांति पूर्वक सुनता है
   (4) जो सदा आज्ञापालन करता है
Q. 6. सक्रिय - अनुक्रिया - अनुबन्ध सिद्धान्त के अन्तर्गत अधिगम सम्बन्ध है -
   (1) उद्दीपक - उद्दीपक
   (2) अनुक्रिया - उद्दीपक
   (3) उद्दीपक - अनुक्रिया
   (4) उद्दीपक - अभ्यास
Q. 7. बाल विकास की दृष्टि से निम्न में से कौन - सी युति महत्वपूर्ण हैं ?
   (1) भोजन एवं पोषण
   (2) वंशानुक्रम एवं वातावरण
   (3) प्रेम एवं देखभाल
   (4) वंशानुक्रम एवं शिक्षा
Q. 8. इकाई योजना की अवधारणा के प्रदाता है :
   (1) जे. एस. ब्रूनर
   (2) टी. मॉरीसन
   (3) जे. एफ. हर्बाट
   (4) विलियम हर्ड किलपैट्रिक
Q. 9. रेखीय सहसम्बन्ध के प्रदाता है :
   (1) चार्ल्स स्पीयरमैन
   (2) जे. एफ. टायलर
   (3) कार्ल पियर्सन
   (4) सी. एफ. गॉस
Q. 10. किसी व्यक्ति को सामाजिक दृष्टि से स्वीकृत कार्य करने हेतु कौन - सी 'प्रेरक' प्रेरणा देता है ?
   (1) उपलब्धि प्रेरक
   (2) आक्रोश प्रेरक
   (3) शक्ति प्रेरक
   (4) स्वीकृति प्रेरक
Q. 11. निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
   (1)  मयूरभंज - उड़ीसा
   (2) चिकमंगलूर - कर्नाटक
   (3) सिंहभूम - बिहार
   (4) बेलाडाला - छत्तीसगढ़
Q. 12. भारत की सबसे दक्षिण की पहाड़ी श्रृंखला जानी जाती है  :
   (1) जावदी पहाड़ियां
   (2) नीलगिरि पहाड़ियां
   (3) अन्नामलाई पहाड़ियां
   (4) कारड़ामोम पहाड़ियां
Q. 13. निम्नलिखित में से कौन - सा एक महान झीलों के तट के सहारे नहीं है ?
   (1) मिनियापोलिस
   (2) डेट्रोइट
   (3) शिकागो
   (4) क्लीवलैण्ड
Q. 14. प्रबन्धचिन्तामणि का लेखक था ?
   (1) उद्योतन सूरी
   (2) नयचन्द्र सूरी
   (3) मेरुतुंग
   (4) दलपत विजय
Q. 15. मुगल सम्राट अकबर द्वारा जिस सन्त को फतेहपुर सीकरी आमंत्रित किया गया था, वह था :
   (1) दादू दयाल
   (2) लाल दास
   (3) जसनाथ
   (4) रज्जबजी
Q. 16. भारत में निम्न में से कौन - सी एक फसल के अन्तर्गत सर्वाधिक कृषि क्षेत्र है  ?
   (1) गेहूँ के
   (2) चावल के
   (3) बाजरा के
   (4) ज्वार के
Q. 17. निम्न कथनों पर विचार कीजिए |
   (a) लोकसभा में राजस्थान से कुल 25 सदस्य हैं |
   (b) राजस्थान में विधान परिषद् के कुल सदस्यों की संख्या 200 हैं |
   (c) लोकसभा में राजस्थान से अनुसूचित जाति की 4 सीटें एवं अनुसूचित जनजाति की 3 सीटें आरक्षित हैं |
निम्न कूटों के आधार पर सही उत्तर का चुनाव कीजिए |
   (1) a एवं b केवल
   (2) a एवं c केवल ✔
   (3) b एवं c केवल
   (4) a केवल
Q. 18. भारत में संसद में सम्मिलित हैं :
   (a) राष्ट्रपति
   (b) राज्यसभा एवं लोकसभा
   (c) प्रधानमंत्री
   (d) उप राष्ट्रपति
नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
   (1) a एवं b केवल ✔
   (2) a, b एवं c केवल
   (3) a, b एवं d केवल
   (4) b, c एवं d केवल
Q. 19. निम्न कथनों में से एक कथन असत्य है |पता कीजिए |
   (1) संविधान को 26 नवम्बर 1949 को पारित किया और यह 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ |
   (2) लॉर्ड बेन्टिक भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे | ✔
   (3) पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे |
   (4) राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत संविधान के चतुर्थ भारत में समाहित हैं |
Q. 20. लोकसभा के बारे में निम्न में से एक असत्य है |पता कीजिए |
   (1) लोकसभा की वर्तमान संख्या 545 हैं |
   (2) राज्यों से चुने हुए सदस्य 530 हैं |
   (3) केन्द्र शासित प्रदेशों से चुने हुए सदस्य 13 हैं |
   (4) ऐंग्लो इण्डियन चुने हुए सदस्य 2 हैं |✔
Q. 21. भारतीय संविधान के इतिहास में सबसे विवादास्पद संविधान संशोधन था :
   (1) 42वाँ संशोधन ✔
   (2) 76वाँ संशोधन
   (3) 79वाँ संशोधन
   (4) 89वाँ संशोधन
Q. 22. किस संविधान संशोधन ने भारत में प्राथमिक शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया है ?
   (1) 80वाँ
   (2) 81वाँ
   (3) 82वाँ
   (4) 86वाँ ✔
Q. 23. भारतीय संविधान में निम्न में से ------- नागरिकों के कौनसे मौलिक कर्तव्य हैं ?
   (a) राष्ट्र ध्वज तथा राष्ट्रगान का सम्मान करना
   (b) आह्वान पर राष्ट्र को सेवा अर्पित करना
   (c) सामाजिक सुधार का प्रयास करना
   (d) अपनी साझा संस्कृति की समृद्ध धरोहर को महत्व प्रदान करना तथा उसका संरक्षण करना
       उपरोक्त कथन / कथनों में से कौनसा सही है ? नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
   (1) a एवं b केवल
   (2) a, b एवं d केवल ✔
   (3) a, b एवं c केवल
   (4) c एवं d केवल
Q. 24. भारत सरकार का प्रथम कानून अधिकारी है :
   (1) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
   (2) भारत का एटार्नी जनरल
   (3) भारत का विधि एवं कानून मंत्री
   (4) भारत का गृह मंत्री
Q. 25. भारत में वित्तीय आपात स्थिति की घोषणा कितनी बार हो चुकी है?
   (1) एक बार
   (2) दो बार
   (3) तीन बार
   (4) एक बार भी नहीं
Q. 26. राज्यों के निम्नांकित में से किस समूह पर पेसा [ पंचायत ( अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार ) अधिनियम ], 1996 प्रवर्तनीय नहीं है?
   (1) असम, मेघालय, तमिलनाडु ✔
   (2) राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र
   (3) हिमाचल प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़
   (4) आन्ध्रप्रदेश, झारखंड, ओडिशा
Q. 27. निम्नलिखित राज्यों /संघ शासित क्षेत्र के समूह में से किसकी लोकसभा में केवल एक सीट है?
   (1) अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप
   (2) गोवा, मेघालय, नागालैंड
   (3) चंडीगढ़, सिक्किम, मिजोरम ✔
   (4) मणिपुर, दादरा और नगर हवेली, पुडुचेरी
Q. 28. सूची - I को सूची - II से मेल कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
                  सूची - I.                              सूची - II
(a) उपाधियों का निषेध.             (i) अनुच्छेद 29
(b) धार्मिक मामलों के.               (ii) अनुच्छेद 21क
प्रबंध की स्वतंत्रता
(c) अल्पसंख्यकों की.                 (iii) अनुच्छेद 18
भाषा का संरक्षण
(d) शिक्षा का अधिकार.               (iv) अनुच्छेद 26
कूट :
           (a)       (b)      (c)      (d)
   (1)   (ii)       (iii)      (iv)      (i)
   (2)   (iii)      (ii)       (i)      (iv)
   (3)    (iii)      (iv)     (i)      (ii) ✔
   (4)    (iv)       (iii)     (ii)     (i)
Q. 29. निम्न में से एक भारत सरकार अधिनियम, 1935 की मुख्य विशेषताओं में से नहीं थी :
   (1) यह प्रान्तीय स्वायत्तता के सूत्रपात का संकेत था |
   (2) इस अधिनियम में अखिल भारतीय महासंघ का प्रावधान था |
   (3) इसने प्रान्तीय स्तर पर द्वैध शासन प्रणाली को समाप्त कर केन्द्र में लागू किया |
   (4) अवशिष्ट विषय प्रान्तीय विधायिकाओं को आवंटित किए गए थे | ✔
Q. 30. भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया है
   (1) न्यायिक प्रक्रिया
   (2) अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया ✔
   (3) विधायी प्रक्रिया
   (4) कार्यपालिका प्रक्रिया
Q. 31. संविधान में मौलिक कर्तव्यों को कब सम्मिलित किया गया?
   (1) 1975 में
   (2) 1976 में ✔
   (3) 1978 में
   (4) 1979 में
Q. 32. भारत के सूती वस्त्र उद्योग के मुम्बई से अहमदाबाद की ओर स्थित्यान्तरण की प्रकृति का मूल कारण क्या है ?
   (1) इस उद्योग को अहमदाबाद में पूर्वारम्भ का लाभ प्राप्त है |
   (2) अहमदाबाद की भूमि मुम्बई की अपेक्षा सस्ती है | ✔
   (3) अहमदाबाद में निर्मित उच्च कोटि के वस्त्रों की भारत तथा विदेशों में बड़ी माँग है |
   (4) अहमदाबाद को मुम्बई की अपेक्षा आयात-निर्यात की सुविधाएं अधिक प्राप्त है |
Q. 33. कर्क रेखा व 80° पूर्वी देशान्तर भारत को चार चतुर्थांशों में विभाजित करते हैं |किस चतुर्थांश में कपास उत्पादन के सर्वाधिक क्षेत्र स्थित हैं |
   (1) उत्तर - पूर्व
   (2) दक्षिण - पश्चिम ✔
   (3) उत्तर - पश्चिम
   (4) दक्षिण - पूर्व
Q. 34. भारतीय कृषि में पारिस्थितिकी - प्रिय पोषणीय विकास हेतु निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति श्रेष्ठतम होगी ?
   (1) उन्नत कृषि उपकरण और मशीनें, फसल कटाई के बाद अनाज के दानों को नुकसान से बचाने हेतु सशक्त कीटनाशकों का प्रयोग तथा एकल फसल प्रणाली |
   (2) मिश्रित खेती प्रणाली तथा कार्बनिक खाद, नत्रजन - स्थिरीकरण पौधों और कीट-प्रतिरोधी सस्य किस्मों का प्रयोग |✔
   (3) उच्च उत्पादन प्रदान करने वाली सस्य किस्मों का व्यापक प्रयोग, श्रेष्ठतर एवं बारम्बार सिंचाई तथा अजैव रसायनों व कीटनाशकों का बारम्बार हवाई छिड़काव |
   (4) कृष्य भूमि का विस्तार, सूपर फॉस्फेट, यूरिया तथा असरदार जैव-अम्लों का अधिकाधिक प्रयोग |
Q. 35. सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
         सूची - I.                         सूची - II
   (विवरण)                             (स्थान)
   (A)विश्व का आर्द्रतम स्थान   (i) इकीक
   (B) विश्व का शुष्कतम स्थान (ii) मासिनराम
   (C) विश्व का धुर-उत्तरी शहर (iii) युशुआ
   (D) विश्व का धुर-दक्षिणी शहर (iv) नी-एल्सुंड
कूट :
        A.    B.    C.     D
   (1) ii.    iv.    i.      iii
   (2) ii.    i.      iii.    iv
   (3) ii.    i.      iv.    iii ✔
   (4) ii.    iii.    i.      iv
Q. 36. सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
     सूची - I.                     सूची - II
   ( पर्वत शिखर)             ( महाद्वीप)
   (A) किलिमंजारो.        (i) दक्षिण अमेरिका
   (B) विन्सन मैसिफ.      (ii) आस्ट्रेलिया
   (C) मॉउण्ट कोसिसको  (iii) अंटार्कटिका
   (D) एकांकागुआ.         (iv) अफ्रीका
कूट :
A.     B.      C.      D
   (1) iv.    i.       ii.       iii
   (2) iii.   iv.      ii.        i
   (3) i.     ii.       iii.       iv
   (4) iv.   iii.      ii.        i ✔
Q. 37. क्षेत्रफल के अवरोही क्रम में विश्व के महासागरों / सागरों का निम्न में से सही अनुक्रम कौन-सा है ?
   (1) अटलांटिक - हिन्द - आर्कटिक - दक्षिण चीन ✔
   (2) अटलांटिक - दक्षिण चीन - आर्कटिक - हिन्द
   (3) हिन्द - आर्कटिक - दक्षिण चीन - अटलांटिक
   (4) आर्कटिक - अटलांटिक - दक्षिण चीन - हिन्द
Q. 38. सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
          सूची - I.                 सूची - II
   (पर्वत प्रकार)                  (क्षेत्र)
   (A) युवा वलित.        (i) उत्तरी अमेरिका का दक्षिण - पूर्वी तट
   (B) प्राचीन वलित.     (ii) उत्तरी अमरीका का पश्चिमी तट
   (C) ज्वालामुखी.        (iii) उत्तरी अमरीका का दक्षिण - पश्चिमी तट
   (D) भ्रंश - खण्ड.       (iv) परि-प्रशान्त पेटी
कूट :
         A.     B.   C.    D
   (1) ii.      i.     iv.    iii ✔
   (2) ii.      iii.    iv.    i
   (3) iii.     ii.     i.      iv
   (4) iii.     iv.    ii.      i
Q. 39. भारत की GST परिषद का अध्यक्ष है :
   (1) प्रधानमंत्री
   (2) वित्त मंत्री ✔
   (3) वित्त सचिव
   (4) लोकसभा का अध्यक्ष
Q. 40. भारत सरकार का NITI आयोग कब से अस्तित्व में आया ?
   (1) 1 जनवरी, 2014 से
   (2) 1 नवम्बर, 2014 से
   (3) 1 जनवरी, 2015 से ✔
   (4) 1 जनवरी, 2016 से
Q. 41. विश्वविद्यालय के कुलपति तथा लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?
   (1) मुख्यमंत्री द्वारा
   (2) राज्यपाल द्वारा ✔
   (3) मुख्य न्यायाधीश द्वारा
   (4) राष्ट्रपति द्वारा
Q. 42. गिलूण्ड सभ्यता राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?
   (1) गंगानगर
   (2) राजसमन्द ✔
   (3) सीकर
   (4) उदयपुर
Q. 43. राजस्थान के कुछ भागों में हूणों के बाद गुर्जरों का राज्य स्थापित हो गया और उन्होंने अपनी राजधानी कहाँ बनायी ?
   (1) मानपुर
   (2) भीनमाल ✔
   (3) आबू
   (4) सांचोर
Q. 44. स्थापत्य कला का जनक किस राजपूत शासक को माना जाता है ?
   (1) राणा कुम्भा ✔
   (2) राणा प्रताप
   (3) उदयसिंह
   (4) राणा सांगा
Q. 45. अशोक परमार द्वारा किस स्थान की स्थापना की गई ?
   (1) बेंगू
   (2) नीमूचणा
   (3) अलवर
   (4) बिजौलिया ✔
Q. 46. असंगत युग्म को छांटिए -
   (1) विजयशाही : जोधपुर
   (2) गजशाही : बीकानेर
   (3) उदयशाही : डूँगरपुर
   (4) इनमें से कोई नहीं ✔
Q. 47. असंगत युग्म को छांटिए -
   (1) पश्चिमी राजस्थानी : मारवाड़ी, मेवाड़ी, बागड़ी एवं शेखावाटी
   (2) मध्य - पूर्वी राजस्थानी : ढूँढाड़ी व हाड़ौती
   (3) उत्तरी - पूर्वी राजस्थानी : मेवाती एवं अहीरवाटी
   (4) इनमें से कोई नहीं ✔
Q. 48. असंगत युग्म को छांटिए -
   (1) तूलिका कलाकार परिषद : उदयपुर
   (2) कलावृत : जयपुर
   (3) आयाम : जयपुर
   (4) इनमें से कोई नहीं ✔
Q. 49. पाबूजी के पड़ के वाचक हैं -
   (1) आयड़ी भोपे ✔
   (2) गूजर भोपे
   (3) कामड़ जाति के भोपे
   (4) भाट जाति के भोपे
Q. 50. असंगत युग्म को छांटिए -
   (1) जयपुर का कत्थक घराना : भानूजी
   (2) दिल्ली घराना : सदारंग
   (3) किराना घराना : बन्दे अली खाँ
   (4) ग्वालियर घराना : हाजी सुजान खाँ ✔
Q. 51. सुनारी स्थल किस जिले में स्थित है ?
   (1) बाड़मेर
   (2) झुंझुनूं ✔
   (3) जयपुर
   (4) भीलवाड़ा
Q. 52. नाथ सम्प्रदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल महामंदिर कहाँ स्थित है ?
   (1) पाली
   (2) जोधपुर ✔
   (3) नागौर
   (4) बीकानेर
Q. 53. निम्न में से धान्वन दुर्ग है -
   (1) जैसलमेर का किला
   (2) भटनेर का किला
   (3) नागौर का किला
   (4) उपर्युक्त सभी ✔
Q. 54. राजस्थान में सर्वप्रथम किस जिले में कन्या वध को गैर कानूनी घोषित किया गया ?
   (1) बूँदी
   (2) कोटा ✔
   (3) अलवर
   (4) जयपुर
Q. 55. दशहरे पर राजस्थान में किस वृक्ष की पूजा की जाती है ?
   (1) नीम
   (2) बबूल
   (3) खेजड़ी ✔
   (4) कीकर
Q. 56. नाथ सम्प्रदाय का महत्वपूर्ण केन्द्र कौन-सा रहा है ?
   (1) जयपुर
   (2) उदयपुर
   (3) जोधपुर ✔
   (4) कोटा
Q. 57. हिन्दू किस लोकदेवता की कृष्ण का अवतार मानकर पूजा करते हैं ?
   (1) तेजाजी
   (2) रामदेवजी ✔
   (3) देवनारायण जी
   (4) कल्ला जी
Q. 58. असंगत युग्म को छांटिए -
   (1) राज्य की कुल साक्षरता दर : 67.06 प्रतिशत
   (2) राज्य की पुरुष साक्षरता दर : 80.51 प्रतिशत
   (3) राज्य की महिला साक्षरता दर : 52.66 प्रतिशत
   (4) इनमें से कोई नहीं ✔
Q. 59. राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम राज्य के कितने जिलों में चलाया जा रहा है ?
   (1) 8
   (2) 10 ✔️
   (3) 15
   (4) 22
Q. 60. अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा संचालित कार्यक्रम हैं -
   (1) केयर
   (2) विश्व खाद्य कार्यक्रम
   (3) यूनिसेफ़
   (4) उपर्युक्त सभी ✔️
Q. 61. असंगत युग्म को छांटिए -
   (1) पंचायत : प्रत्येक 15 दिन में कम से कम एक बार
   (2) पंचायत समिति : प्रत्येक माह में कम से कम एक बार
   (3) जिला परिषद् : प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार
   (4) इनमें से कोई नहीं ✔️
Q. 62. वर्तमान में राजस्थान में केन्द्रीय सहकारी बैंक हैं -
   (1) 22
   (2) 25
   (3) 29 ✔️
   (4) 30
Q. 63. इंदिरा आवास योजना में केन्द्र व राज्य सरकार के व्यय का अनुपात क्रमशः है -
   (1) 25 : 75
   (2) 50 : 50
   (3) 75 : 25 ✔️
   (4) 30 : 70
Q. 64. सुमेलित कीजिए -
          सूची - I                                सूची - II
      ( सर्वोच्च प्राथमिकता )              ( संबंधित योजना )
   1. गहन कृषि कार्यक्रम.              (a) तृतीय योजना
   2. न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम  (b) पंचम योजना
   3. क्षेत्र विकास                          (c) चतुर्थ योजना
   4. रोजगार सृजन कार्य                (d) सप्तम् योजना
कूट :
          1.      2.      3.     4
   (1)  a.      c.      b.     d
   (2)  a.      b.      c.     d ✔
   (3)  b.      a.      d.     c
   (4)  b.      d.      c.     a
Q. 65. पेइंग गेस्ट योजना के प्रारंभ होने का वर्ष है -
   (1) 1985
   (2) 1987
   (3) 1989
   (4) 1991 ✔
Q. 66. मुख्यमंत्री सड़क योजना के प्रारंभ होने का वर्ष है -
   (1) 2002
   (2) 2003
   (3) 2004
   (4) 2005 ✔
Q. 67. राजस्थान का मरुस्थल विश्व के इन्हीं अक्षांशों में स्थित अन्य मरुस्थलों से सर्वथा भिन्न है |यहाँ मरुस्थलीकरण प्रक्रिया के सम्बन्ध में क्या अवधारणा सटीक है ?
   (1) यह सूखे के कारण प्रारम्भ होती है |
   (2) यह हृदयस्थल से प्रारम्भ व प्रसारित होती है |
   (3) यह शुष्क क्षेत्रों से प्रारम्भ व प्रसारित होती है |
   (4) यह अतिचारण, अतिहलन, निर्वनीकरण तथा मृदा व जल के अनुचित प्रबन्धन के कारण प्रारम्भ व प्रसारित होती है |✔
Q. 68. गत तीन दशकों में राजस्थान में 90 प्रतिशत से अधिक गाँव किस कृषिगत वर्ष में अप्रत्याशित अकाल एवं सूखे पीड़ित हुए ?
   (1) 1987-88
   (2) 2000-01
   (3) 2002-03 ✔
   (4) 2009-10
Q. 69. अन्त्योदय अन्न योजना के प्रारंभ होने का वर्ष है -
   (1) 1999
   (2) 2001 ✔
   (3) 2003
   (4) 2005
Q. 70. एक ही चरण में विद्युत क्षेत्र सुधार कार्यक्रम को अपनाने वाला राजस्थान देश का कौनसा राज्य है ?
   (1) पहला ✔
   (2) दूसरा
   (3) तीसरा
   (4) चौथा
Q. 71. बाड़मेर जिले में खनिज तेल की खोज का कार्य कौन-सी कम्पनी कर रही है ?
   (1) शैल इंटरनेशनल कम्पनी
   (2) केयर्न एनर्जी लि० ✔
   (3) रिलायन्स इण्डस्ट्रीज लि०
   (4) पॉलिश ऑइल एण्ड गैस कम्पनी
Q. 72. बाजरा उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान राज्य का देश में स्थान है -
   (1) पहला ✔
   (2) दूसरा
   (3) तीसरा
   (4) चौथा
Q. 73. 'राजस्थान की जीवन रेखा' कही जाने वाली परियोजना है -
   (1) इंदिरा गांधी नहर परियोजना ✔
   (2) गंगनहर परियोजना
   (3) व्यास परियोजना
   (4) चंबल परियोजना
Q. 74. 'माडा' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है -
   (1) जनजाति परिवारों का आर्थिक स्तर ऊँचा उठाना ✔
   (2) स्वरोजगार प्रशिक्षण
   (3) नकद अनुदान द्वारा व्यक्तिगत विकास करना
   (4) शिक्षा द्वारा सामुदायिक विकास करना
Q. 75. जनगणना - 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला है -
   (1) डूंगरपुर ✔
   (2) राजसमंद
   (3) अजमेर
   (4) कोटा
Q. 76. गागरोनी तोते के लिए विख्यात अभयारण्य है -
   (1) सवाई मानसिंह अभयारण्य
   (2) दर्रा वन्य जीव अभयारण्य ✔
   (3) सीतामाता अभयारण्य
   (4) राष्ट्रीय मरू उद्यान
Q. 77. नवीनतम पशु संगणना 2012 देश की कौनसी पशुगणना थी ?
   (1) 14 वीं
   (2) 19 वीं ✔
   (3) 21 वीं
   (4) 24 वीं
Q. 78. राजस्थान में प्रवाहित होने वाली सबसे लम्बी नदी है -
   (1) माही
   (2) चंबल
   (3) बनास ✔
   (4) लूनी
Q. 79. निम्न में से किस प्रकार की मिट्टी में कैल्शियम तथा फॉस्फोरस की कमी पायी जाती है ?
   (1) मध्यम काली मिट्टी ✔
   (2) काँप मिट्टी
   (3) मिश्रित लाल और काली मिट्टी
   (4) भूरी रेतीली मिट्टी
Q. 80.  राजस्थान में शीतऋतु में होने वाली वर्षा को कहते हैं -
   (1) आवट
   (2) मावट ✔
   (3) बौछारे
   (4) शीत वर्षा
Q. 81. राजस्थान के सर्वाधिक क्षेत्र पर विस्तृत भौतिक प्रदेश है -
   (1) पूर्वी मैदानी प्रदेश
   (2) उत्तर - पश्चिमी मरूस्थलीय प्रदेश ✔
   (3) दक्षिणी - पूर्वी पठारी प्रदेश
   (4) मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश
Q. 82. संयुक्त राजस्थान का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया ?
   (1) सरदार पटेल
   (2) जवाहरलाल नेहरू ✔
   (3) लाल बहादुर शास्त्री
   (4) इनमें से कोई नहीं
Q. 83. पाली जिले की सीमा कितने जिलों से मिलती है ?
   (1) 6
   (2) 7
   (3) 8 ✔
   (4) 9
Q. 84. निम्नलिखित में से किस खेल में भारत को अक्टूबर, 2016 में वर्ल्ड कप मिला था ?
   (1) कबड्डी ✔
   (2) फुटबाल
   (3) हॉकी
   (4) लॉन टेनिस
 Q. 85. 2016 में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प किस राजनीतिक दल के उम्मीदवार थे ?
   (1) डेमोक्रेटिक पार्टी
   (2) रिपब्लिकन पार्टी ✔
   (3) कंस्टीट्यूशन पार्टी
   (4) ग्रीन पार्टी
Q. 86. केन्द्रीय सरकार की ओर से केन्द्रीय योजनाओं की गाइड लाइन के अनुसार फ्लेक्सी फण्ड की सीमा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है -
   (1) 25 प्रतिशत ✔️
   (2) 35 प्रतिशत
   (3) 40 प्रतिशत
   (4) 50 प्रतिशत
Q. 87. नवम्बर 2016 में हुई एशियन रोल बाल चैम्पियनशिप के लिए घोषित भारतीय महिला टीम का मुख्य कोच किस राजस्थानी को बनाया गया ?
   (1) रमेश सिंह ✔️
   (2) दिनेश भार्गव
   (3) सुधीर प्रताप सिंह
   (4) मोहन लाल गुप्ता
Q. 88. 4 अक्टूबर 2016 को जयपुर से किन शहरों के लिए इन्ट्रास्टेट हवाई सेवा का शुभारम्भ किया गया ?
   (1) जोधपुर
   (2) उदयपुर
   (3) कोटा
   (4) 1 व 2 ✔️
Q. 89. सितम्बर 2016 में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण घरेलू कनेक्शन योजना आरम्भ की - इस योजना के लक्ष्य है -
   (1) ग्रामीण क्षेत्रों में गैर आबादी क्षेत्र में स्थित खेतों छितरायी ढाणियों के आवासों को विद्युत कनेक्शन देना
   (2) इस योजना के तहत इच्छुक ग्रामीण 100 रुपये पंजीकरण राशि जमा कराकर कनेक्शन के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे
   (3) इस योजना में इच्छुक सभी शहरवासी जो 11 केवी तंत्र से 650 मीटर क्षेत्र में स्थित हो अपना आवेदन पंजीकृत करवा सकेंगे
   (4) उपरोक्त सभी ✔️
Q. 90. राजस्थान विधानसभा का उपाध्यक्ष है -
   (1) राव राजेन्द्र सिंह ✔️
   (2) देशमुख तिवाड़ी
   (3) सत्येन्द्र प्रकाश
   (4) घनश्याम तिवाड़ी
Q. 91. किस मनोवैज्ञानिक ने गणनात्मक अध्ययन द्वारा इस तथ्य की पुष्टि की है कि माता-पिता की लम्बाई, रंग और स्वास्थ्य का प्रभाव बालकों पर पड़ता है ?
   (1) कार्ल पियर्सन ने ✔️
   (2) जॉन वाटसन ने
   (3) क्रेश्मर ने
   (4) गाल्टन ने
Q. 92. कक्षा के अन्दर बालकों के अधिगम पर सर्वाधिक प्रभाव दृष्टिगोचर होता है -
   (1) कक्षा का अनुशासन
   (2) कक्षा का मनोवैज्ञानिक वातावरण ✔️
   (3) कक्षा का सामाजिक वातावरण
   (4) कक्षा का आर्थिक वातावरण
Q. 93. किस मनोवैज्ञानिक का कथन है कि "अभिप्रेरणा छात्र में रुचि उत्पन्न करने की कला है। " ?
   (1) थॉमसन ✔️
   (2) ट्रेलर
   (3) स्किनर
   (4) थार्नडाईक
Q. 94. किस मनोवैज्ञानिक ने कहा है कि आनुवंशिकता हमें विकसित करने के लिए क्षमताएं देती हैं, परन्तु इनका विकास पर्यावरण से ही सम्भव है  ?
   (1) लैण्डिस एवं लैण्डिस ✔️
   (2) क्रो एवं क्रो
   (3) युँग
   (4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q. 95. आधुनिक मनोवैज्ञानिकों ने कौनसे कारकों को संवेगात्मक विकास के लिए उत्तरदायी माना है ?
   (1) परिपक्वता एवं आर्थिक स्थिति
   (2) पर्यावरण एवं परिपक्वता
   (3) परिपक्वता एवं अधिगम ✔️
   (4) अधिगम एवं पर्यावरण
Q. 96. निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने यह तथ्य स्पष्ट किया कि बालक में जन्म के समय कुछ विशेष संवेग उपस्थित रहते हैं ?
   (1) वाटसन ✔️
   (2) हल
   (3) लेविन
   (4) रॉबिन्सन
Q. 97. बालक का सामाजिक विकास प्राथमिक रूप से निर्भर करता है -
   (1) माता-पिता पर
   (2) वातावरण पर ✔️
   (3) विद्यालय परिवेश पर
   (4) समाज पर
Q. 98. प्रेरणा के मूलप्रवृति सिद्धांत के प्रतिपादक हैं -
   (1) एडलर
   (2) मैक्डूगल ✔️
   (3) नन
   (4) फ्रॉयड
Q. 99. परिपक्वता एवं संवेग विकास में समानुपाती सम्बन्ध पाया जाता है, इस मत के प्रवर्तक है -
   (1) गुडएनफ
   (2) शरमन
   (3) हल
   (4) ब्रिजेज ✔️
Q. 100. जैसे-जैसे बालक बड़ा होता है उसके संवेगों पर विकास निर्भर करता है -
   (1) परिपक्वता पर
   (2) पर्यावरण पर
   (3) अधिगम योग्यता पर ✔️
   (4) रुचि पर 

No comments:

Post a Comment