Top 111 Rajasthan GK Practice Questions - IX

Rajasthan GK Practice Questions -  IX
सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान
1. जिला दण्डनायक के रूप में जिला कलेक्टर की शक्तियाँ है :
   A. कानून व व्यवस्था बनाए रखना |
   B. पुलिस पर नियंत्रण रखना |
   C. विदेशियों के पारपत्रों की जांच करना |
   D. भू-राजस्व एकत्र करना |
कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
   (1) A, B, C ✔
   (2) A, C, D
   (3) B, C, D
   (4) A, B, D
2. सही उत्तर चुनें :
   राजस्थान के राज्यपाल कुलाधिपति होते हैं :
   (1) सभी राज्य विश्वविद्यालयों के ✔
   (2) सभी राज्य विश्वविद्यालयों तथा राज्य में कार्यरत सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के
   (3) सभी राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के
   (4) सभी राज्य विश्वविद्यालयों, राज्य में स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालयों तथा राज्य के सभी निजी विश्वविद्यालयों के
3. राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ था ?
   (1) 18 अप्रैल, 2008
   (2) 18 अप्रैल, 2006 ✔
   (3) 18 अप्रैल, 2007
   (4) 18 अप्रैल, 2005
4. सही उत्तर चुनें :
राज्य स्तर पर लोक आयुक्त की नियुक्ति की सर्वप्रथम अनुशंसा किसने की थी ?
   (1) राजस्थान प्रशासनिक सुधार समिति
   (2) भारत का प्रशासनिक सुधार आयोग (1966-70) ✔
   (3) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग
   (4) सन्थानम समिति
5. सही विकल्प चुनें :
       दो अथवा दो से अधिक राज्यों के लिये संयुक्त लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है ?
   (1) सबसे बड़े राज्य के राज्यपाल के द्वारा
   (2) भारत के राष्ट्रपति के द्वारा ✔
   (3) सभी सम्बन्धित राज्यों के राज्यपालों की समिति द्वारा
   (4) सम्बन्धित राज्यपालों की सिफारिश पर भारत के राष्ट्रपति के द्वारा
6. राजस्थान विधानसभा के इतिहास में 30 नवम्बर, 2016 तक कितनी बार विश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ और उस पर चर्चा हुई ?
   (1) एक बार
   (2) दो बार
   (3) तीन बार
   (4) चार बार  ✔
7. भामाशाह योजना के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :
   (i) परिवार की सहमति से, 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी परिवार की कोई भी महिला परिवार की मुखिया घोषित की जा सकती है |
   (ii) भामाशाह नामांकन का पहला सत्यापन संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा किया जाता है |
   (1) केवल (i) सही है | ✔
   (2) केवल (ii) सही है |
   (3) (i) एवं (ii) दोनों सही है |
   (4) (i) एवं (ii) दोनों गलत है |
8. सही उत्तर दें :
         राजस्थान का राज्य निर्वाचन आयोग है
   (1) एक वैधानिक संस्था
   (2) एक कार्यपालिका संस्था
   (3) एक संवैधानिक संस्था ✔
   (4) भारत के चुनाव आयोग की एक इकाई
9. वर्ष 2015 तक राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के लिए कितनी बार चुनाव आयोजित किए गए हैं ?
   (1) 5 बार
   (2) 8 बार
   (3) 9 बार
   (4) 10 बार ✔
10. उपभोक्ता कीमत सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति की दर बढ़ती है, यदि
   (1) बैक दर कम कर दी जाती है | ✔
   (2) रिवर्स रेपो दर कम कर दी जाती है |
   (3) वैधानिक तरलता अनुपात बढ़ा दिया जाता है |
   (4) रेपो रेट बढ़ा दी जाती है |
11. कृषि वित्त के क्षेत्र में सर्वोच्च संस्था स्थापित की गई है :
   (1) नाबार्ड द्वारा
   (2) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
   (3) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा
   (4) सहकारी बैंक द्वारा
12. राजस्थान की नई औद्योगिक नीति का आधार का विषय है :
   (1) बुनियादी आर्थिक सहायता दिलाना
   (2) बुनियादी ढ़ाचे को मजबूत करना
   (3) बुनियादी निर्यात नीति का विकास करना
   (4) कृषि विकास करना
13. थार रेगिस्तान में 1997 में पैट्रोलियम निदेशालय की स्थापना किसने की?
   (1) ओ. एन. जी. सी.
   (2) राज्य सरकार
   (3) केन्द्र सरकार
   (4) पैट्रोलियम संघ
14. राजस्थान का महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार को किसे प्रदान किया गया?
   (1) कर्नल जोरावर सिंह
   (2) मेजर कुंवर लखपत सिंह
   (3) पूर्व नौसेनाध्यक्ष एडमिरल विजय सिंह शेखावत
   (4) ब्रिगेडियर सरदार हुकम सिंह
15. के. के. फाउडेशन बिहारी पुरस्कार विजेन्द्र को उसकी किस साहित्यिक कृति पर दिया :
   (1) गुलजी की गाथा
   (2) विज्जी की कहानियां
   (3) ऋतु का पहला फूल
   (4) पढ़ते जाओ, बढ़ते जाओ
16. 'राष्टीय सदभाव' पुरस्कार 24 दिसम्बर 1997 को किसे दिया :
   (1) अनीता अय्यर
   (2) शकुंतला दवे
   (3) निर्मला देशपांडे
   (4) अरूनधती राय
17. एम. एस. सुब्बलक्ष्मी को कौन सा प्रसिद्ध पुरस्कार दिया गया?
   (1) ज्ञानपीठ
   (2) भारत रत्न
   (3) पदम विभूषण
   (4) रविन्द्र पुरस्कार
18. 1997 का ज्ञानपीठ पुरस्कार किस साहित्यकार को मिला :
   (1) अली सरदार जाफरी
   (2) कैफी आजमी
   (3) नागेन सैकिया
   (4) मन्नू भंडारी
19. 333 k (केल्विन) का मान फेरनहीट डिग्री में कितना होगा?
   (1) 140
   (2) 60
   (3) 108
   (4) 96
20. बैंगनी रंग का ठोस पदार्थ जो जल को शुद्ध करने में प्रयोग होता है, का रसायनिक सूत्र निम्न है :
   (1) K2MnO4
   (2) CaOCl2
   (3) KMnO4
   (4) MnSO4
21. भारत सरकार का प्रथम कानून अधिकारी है :
   (1) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
   (2) भारत का एटार्नी जनरल
   (3) भारत का विधि एवं कानून मंत्री
   (4) भारत का गृह मंत्री
22. भारत में वित्तीय आपात स्थिति की घोषणा कितनी बार हो चुकी है?
   (1) एक बार
   (2) दो बार
   (3) तीन बार
   (4) एक बार भी नहीं
23. राजस्थान की किस देशी रियायत ने स्वतंत्रता से पूर्व हिन्दी भाषा को राजकीय भाषा बनाया?
   (1) जोधपुर
   (2) उदयपुर
   (3) जयपुर
   (4) भरतपुर
24. 26 जनवरी, 1950 को संयुक्त विशाल राजस्थान का नाम राजस्थान संघ रखा गया | इसमें किस रियायत का विलय हुआ?
   (1) सिरोही
   (2) आबू तहसील
   (3) अलवर
   (4) डूंगरपुर
25. राजस्व प्रशासन को सुदृढ करने की दृष्टि से प्रत्येक जिले में किस अधिकारी की नियुक्ति वर्ष 1997-98 से करने की व्यवस्था की गई?
   (1) जिला राजस्व सचिव
   (2) जिला राजस्व अधिकारी
   (3) सहायक जिलाधीश (राजस्व)
   (4) उपजिलाधीश (राजस्व)
26. दसवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य फोकस बिन्दु है :
   (1) न्यायपूर्ण वितरण एवं समानता के साथ विकास
   (2) उदारीकरण विकास का आधार
   (3) समान विकास समान क्षेत्र
   (4) सामाजिक न्याय का समान विकास
27. दसवीं पंचवर्षीय योजना में निर्यात वृद्धि दर प्रस्तावित की :
   (1) 14.5 %
   (2) 12.5 %
   (3) 7.5 %
   (4) 10.5 %
28. जनसंख्या विस्फोट की स्थिति में :
   (1) जन्म-दर घटती है
   (2) मृत्यु-दर घटती है
   (3) जन्म-दर व मृत्यु-दर का अन्तर घट जाता है
   (4) जन्म-दर व मृत्यु-दर का अन्तर बढ़ जाता है
29. राजस्थान को पर्यटन की दृष्टि से कितने सर्किटों में बांटा गया है?
   (1) तीन
   (2) दस
   (3) सात
   (4) आठ
30. महिलाओं हेतु प्रथम रोजगार कार्यालय खोलने का प्रावधान किस शहर में रखा गया?
   (1) जयपुर
   (2) अजमेर
   (3) जोधपुर
   (4) उदयपुर
31. एलोरा के प्रसिद्ध शिव मंदिर का निर्माता राष्ट्रकूट नरेश था :
   (1) दन्ति दुर्ग
   (2) कृष्ण प्रथम
   (3) कृष्ण द्वितीय
   (4) गोविंद तृतीय
32. 'संगीत सार' एवम् 'राग-मंजरि' के लेखक हैं :
   (1) राणा कुम्भा
   (2) राजकवि राज भट्ट
   (3) महाराजा प्रताप सिंह
   (4) महाकवि पद्माकर
33. "बीबी-का-मकबरा" का निर्माता था :
   (1) हुमायूं
   (2) शाहजहाँ
   (3) अकबर द्वितीय
   (4) औरंगजेब
34. एक स्थान की जो सही अक्षांशीय स्थिति हो सकती है, वह है -
   (1) 91° उत्तर
   (2) 45° पूर्व
   (3) 45° दक्षिण
   (4) 91° पश्चिम
35. दिन-रात जिस कारण होते हैं, वह है -
   (1) भू-परिक्रमण
   (2) भू-परिभ्रमण
   (3) पृथ्वी के अक्ष के झुकाव
   (4) चन्द्रमा के परिक्रमण
36. अधिकांश मौसमी गतिविधियां जिस वायुमण्डलीय परत में होती हैं, वह है -
   (1) ओजोन मण्डल
   (2) आयन मण्डल
   (3) क्षोभ मण्डल
   (4) बहिर्मण्डल
37. जो पर्वत-श्रेणी शेष अन्य से भिन्न है, वह है -
   (1) आल्प्स
   (2) एण्डीज
   (3) अपेलेशियन
   (4) हिमालय
38. स्थिति के अनुसार जो युग्म शेष अन्य से भिन्न है, वह है -
   (1) अलवर - भरतपुर
   (2) बीकानेर - गंगानगर
   (3) जैसलमेर - जालोर
   (4) डूंगरपुर - बांसवाड़ा
39. अप्रत्यक्ष उच्च ज्वार उत्पन्न होने का कारण है -
   (1) चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल
   (2) सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल
   (3) पृथ्वी का अपकेंद्रीय बल
   (4) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
40. 'लव ऐंड लॉगिंग इन बोम्बे' पुस्तक के लेखक हैं :
   (1) सलमान रश्दी
   (2) विक्रम चंद्रा
   (3) मुल्कराज आनन्द
   (4) प्रितिश नन्दी
41. राजस्थान में तांबे का विशाल भण्डार स्थित है :
   (1) डीडवाना क्षेत्र में
   (2) बीकानेर क्षेत्र में
   (3) उदयपुर क्षेत्र में
   (4) खेतड़ी क्षेत्र में
42. राजस्थान में इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित किया गया है :
   (1) जयपुर में
   (2) जोधपुर में
   (3) अलवर में
   (4) कोटा में
43. बहु-उद्देशीय नदी घाटी योजनाओं को 'आधुनिक भारत के मन्दिर' किसने कहा था ?
   (1) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
   (2) जवाहर लाल नेहरु
   (3) इन्दिरा गांधी
   (4) महात्मा गांधी
44. इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 'लिफ्ट नहरों' की संख्या है :
   (1) 8
   (2) 7 ✔
   (3) 6
   (4) 5
45. पावरलूम उद्योग में प्रथम 'कंप्यूटर एडेड डिजाइन सेट' स्थापित किया गया :
   (1) पाली में
   (2) भीलवाड़ा में
   (3) जोधपुर में
   (4) बालोतरा में
46. रंगपुर जहां हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, है :
   (1) पंजाब में
   (2) पूर्वी उत्तर प्रदेश में
   (3) सौराष्ट्र में
   (4) राजस्थान में
47. 'यज्ञ' - सम्बन्धी विधि विधानों का पता चलता है :
   (1) ऋग्वेद से
   (2) सामवेद से
   (3) ब्राह्मण ग्रंथों से
   (4) यजुर्वेद से
48. राजस्थान भारत में औद्योगिक क्षेत्र में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) कारखानों की दृष्टि से अपना स्थान रखता है :
   (1) 13वां
   (2) 15वां
   (3) 16वां
   (4) 17वां
49. जिला प्रमुखों को जिला ग्रामीण अभिकरणों का अध्यक्ष बनाया गया :
   (1) 26 जनवरी, 1998 को
   (2) 15 अगस्त, 1998 को
   (3) 26 जनवरी, 1999 को
   (4) 30 जनवरी, 1999 को
50. राजस्थान में पोथीघर अध्ययन केन्द्र किस देश की सहायता से खोले गए :
   (1) जापान
   (2) संयुक्त राज्य अमेरिका
   (3) जर्मनी
   (4) नॉर्वे
51. सही युग्म है -
   (1) पेरिस - स्वान
   (2) पर्थ - सीन
   (3) काहिरा - काँगो
   (4) बुडापेस्ट - डेन्यूब
52. अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से जो विश्व की सबसे लम्बी नदी है, वह है -
   (1) नील
   (2) आमेजन
   (3) काँगो
   (4) मिसीसिपी - मिसौरी
53. स्वेज नहर जिनको जोड़ती है, वे हैं -
   (1) काला सागर - लाल सागर
   (2) काला सागर - भूमध्य सागर
   (3) लाल सागर - भूमध्य सागर
   (4) काला सागर - स्वेज की खाड़ी
54. पौधों द्वारा ली गई विकीर्ण ऊर्जा निम्न परिणाम देती है :
   (1) जल का प्रकाश अपघटन
   (2) क्लोरोफ़िल का आक्सीकरण
   (3) आक्सीजन का अपचयन
   (4) कार्बन डाइअॉक्साइड का आक्सीकरण
55. किसी वस्तु के त्रिविमितीय प्रतिरूप को अंकित तथा पुनरावृत्ति करने की तकनीक का नाम है :
   (1) आडियोग्राफी
   (2) लेक्सिकोग्राफी
   (3) फोटोग्राफी
   (4) हॉलोग्राफी
56. अर्धचालक की चालकता 0° K ( शून्य डिग्री केल्विन ) ताप पर होती है :
57. डाउन सिण्ड्रोम एक आनुवंशिक विकार है जो होता है :
   (1) गुणसूत्रों की संख्या में परिवर्तन के कारण
   (2) गुणसूत्रों की संरचना में परिवर्तन के कारण
   (3) डी. एन. ए. की संरचना में परिवर्तन के कारण
   (4) आर. एन. ए. की संरचना में परिवर्तन के कारण
58. जब इनो लवण को जल में डाला जाता है, बुलबुले बनते हैं, जिसका कारण है :
   (1) ऑक्सीजन गैस
   (2) कार्बन डाई आक्साइड गैस
   (3) कार्बन मोनोक्साइड गैस
   (4) हाइड्रोजन गैस
59. यदि एक व्यक्ति केवल दूध, अण्डों एवं रोटी का आहार करता है, तो उसको रोग हो सकता है :
   (1) स्कर्वी का
   (2) रिकेट्स का
   (3) रतौंधी का
   (4) मैरासमस का
60. राजस्थान में सबसे अधिक संगठित व प्राचीन उद्योग है :
   (1) सीमेंट उद्योग
   (2) सूती वस्त्र उद्योग
   (3) चीनी उद्योग
   (4) वनस्पति घी उद्योग
61. आर्कटिक महासागर एवं प्रशांत महासागर को जोड़ने वाला जलडमरूमध्य है
   (1) बेरिंग
   (2) टोरेस
   (3) डोवर
   (4) मलक्का
62. सुमेल कीजिए
   A  नियाग्रा प्रपात.                   I  पामीर
   B  हजारों झीलों की भूमि.        II पेरिस
   C इफेल टावर.                       III फिनलैंड
   D विश्व की छतें.                     IV न्यूयॉर्क राज्य
         A.       B.       C.        D
    (1) III.     IV.       I.         II
    (2) IV.     III.       II.        I
    (3) I.        II.        IV.      III
    (4) IV.     I.         III.       II
63. कथन (A) : विश्व में पर्यावरण - अवक्रमण की गम्भीर समस्या है |
    कारण (R) : इस समस्या का प्रमुख कारण है मिट्टी एवं वनों का अवक्रमण |
   (1) A सही है परंतु R असत्य है
   (2) A एवं R दोनों सही है
   (3) A असत्य है परंतु R सही है
   (4) A सही है परंतु R आंशिक रूप से ही सही है
64. नदी जिसका उद्गम राजस्थान से होता है और जो अपना जल खम्भात की खाड़ी में उँडेलती है, वह है
   (1) लूनी
   (2) माही
   (3) जवाई
   (4) पार्वती
65. जिस जिले की वार्षिक वर्षा में विषमता का प्रतिशत सर्वाधिक है, वह है
   (1) बाड़मेर
   (2) जयपुर
   (3) जैसलमेर
   (4) बांसवाड़ा
66. निम्नांकित में कौनसा एक जैव-अवक्रमणीय नहीं है?
   (1) घरेलू मल-मूत्र
   (2) LAB  अपमार्जक
   (3) साबुन
   (4) पौधों की पत्तियाँ
67. राजस्थान में भूरी मिट्टी का प्रसार क्षेत्र है
   (1) बनास नदी का प्रवाह - क्षेत्र
   (2) राजस्थान का दक्षिणी भाग
   (3) हाड़ौती पठार
   (4) अरावली के दोनों तरफ के भाग
68. राजस्थान के जिस जिले में तेल एवं प्राकृतिक गैस की सम्भावनाएं अच्छी हैं, वह है
   (1) बाड़मेर
   (2) जालोर
   (3) जैसलमेर
   (4) गंगानगर
69. निम्नांकित में से कौनसा एक युग्म सही है?
            जनगणना - 2011
        जिला.                      लिंग - अनुपात
   (1) धौलपुर.                       845 ✔
   (2) डूंगरपुर.                       942
   (3) जैसलमेर.                     997
   (4) जालोर.                         810
70. राजस्थान में बहुधा सूखा एवं अकाल पड़ने का आधारभूत कारण है
   (1) अरावली का दक्षिण - पश्चिम से उत्तर - पूर्व की ओर प्रसार
   (2) अनियमित, अपर्याप्त एवं अनिश्चित वर्षा
   (3) मिट्टी एवं वनों का अवक्रमण
   (4) विवेकहीन एवं अवैज्ञानिक ढंग से पानी का उपयोग
71. राज्यों के निम्नांकित में से किस समूह पर पेसा [ पंचायत ( अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार ) अधिनियम ], 1996 प्रवर्तनीय नहीं है?
   (1) असम, मेघालय, तमिलनाडु ✔
   (2) राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र
   (3) हिमाचल प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़
   (4) आन्ध्रप्रदेश, झारखंड, ओडिशा
72. निम्नलिखित राज्यों /संघ शासित क्षेत्र के समूह में से किसकी लोकसभा में केवल एक सीट है?
   (1) अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप
   (2) गोवा, मेघालय, नागालैंड
   (3) चंडीगढ़, सिक्किम, मिजोरम ✔
   (4) मणिपुर, दादरा और नगर हवेली, पुडुचेरी
73. सूची - I को सूची - II से मेल कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
                  सूची - I.                              सूची - II
(a) उपाधियों का निषेध.             (i) अनुच्छेद 29
(b) धार्मिक मामलों के.               (ii) अनुच्छेद 21क
प्रबंध की स्वतंत्रता
(c) अल्पसंख्यकों की.                 (iii) अनुच्छेद 18
भाषा का संरक्षण
(d) शिक्षा का अधिकार.               (iv) अनुच्छेद 26
कूट :
           (a)       (b)      (c)      (d)
   (1)   (ii)       (iii)      (iv)      (i)
   (2)   (iii)      (ii)       (i)      (iv)
   (3)    (iii)      (iv)     (i)      (ii) ✔
   (4)    (iv)       (iii)     (ii)     (i)
74. निम्न में से एक भारत सरकार अधिनियम, 1935 की मुख्य विशेषताओं में से नहीं थी :
   (1) यह प्रान्तीय स्वायत्तता के सूत्रपात का संकेत था |
   (2) इस अधिनियम में अखिल भारतीय महासंघ का प्रावधान था |
   (3) इसने प्रान्तीय स्तर पर द्वैध शासन प्रणाली को समाप्त कर केन्द्र में लागू किया |
   (4) अवशिष्ट विषय प्रान्तीय विधायिकाओं को आवंटित किए गए थे | ✔
75. भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया है
   (1) न्यायिक प्रक्रिया
   (2) अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया ✔
   (3) विधायी प्रक्रिया
   (4) कार्यपालिका प्रक्रिया
76. राजस्थान राज्य में 30 अगस्त, 2016 तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है?
   (1) 5 बार
   (2) 3 बार
   (3) 6 बार
   (4) 4 बार ✔
77. सन् 1952 के परिसीमन आयोग ने राजस्थान विधानसभा की सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की थी?
   (1) 200
   (2) 160✔
   (3) 188
   (4) प्रत्येक जिले में तीन विधायक
78. राजस्थान के राज्यपाल के रूप में श्री कल्याण सिंह की नियुक्ति के पूर्व, निम्नांकित में से कौन राज्य के कार्यवाहक राज्यपाल थे?
   (1) ओ. पी. कोहली
   (2) रामनरेश यादव
   (3) राम नायक ✔
   (4) मार्गरेट अल्वा
79. राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में, निम्नांकित में से किसका कार्यकाल सबसे लंबा रहा है?
   (1) मोहम्मद याकूब
   (2) यतींद्र सिंह
   (3) डी. एस. तिवाड़ी ✔
   (4) सी. आर. चौधरी
80. जिला आयोजना समिति में निर्वाचित व पदेन सदस्य कितने होते हैं?
   (1) 20 और 5
   (2) 20 और 3✔
   (3) 20 और 2
   (4) 20 और 10
81. वशिष्ठ अवार्ड प्रदान किया जाता है :
   (1) दो सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों को
   (2) दो सर्वश्रेष्ठ तैराकों को
   (3) दो सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजों को
   (4) दो सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों को
82. राजस्थान में गोडावड़ सर्किट में कौन-कौन से जिले हैं?
   (1) जालोर, सिरोही, चूरू
   (2) पाली, सिरोही, जालोर
   (3) कोटा, झालावाड़, बूँदी
   (4) बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर
83. यदि अरावली की स्थिति दक्षिण - पश्चिम से उत्तर - पूर्व न होकर दक्षिण - पूर्व से उत्तर - पूर्व होती तो गर्मियों में राजस्थान में क्या होता :
   (1) अधिक गर्मी होगी
   (2) वर्षा नहीं होगी
   (3) अधिक वर्षा होगी
   (4) तीव्र आंधियाँ पश्चिम से चलेंगी
84. शेखावाटी भू-भाग में कौन सी नदी बहती है?
   (1) घघ्घर
   (2) कांतली ✔
   (3) लूनी
   (4) जाजम
85. कौन सा जिला आद्र जलवायु प्रदेश के अन्तर्गत नहीं आता?
   (1) भरतपुर
   (2) धौलपुर
   (3) झालावाड़ ✔
   (4) बूँदी
86. राजस्थान का कितना प्रतिशत भाग उत्तर - पश्चिम में आता है?
   (1) 55%
   (2) 66%
   (3) 52%
   (4) 61%
87. निम्नलिखित में से किस वस्तु का राजस्थान निर्यात नहीं करता है |
   (1) नमक
   (2) सीमेंट
   (3) खनिज पदार्थ
   (4) कपास ✔
88. शुक्र ग्रह पर 1 दिन पृथ्वी के कितने दिनों के बराबर है?
   (1) 117 दिन
   (2) 120 दिन
   (3) 112 दिन
   (4) 108 दिन
89. भारत मानक समय एवं ग्रीनविच मानक समय के बीच कितने समय का अन्तर है?
   (1) – 4.30 घंटे
   (2) – 5 घंटे
   (3) + 5.30 घंटे
   (4) + 6.30 घंटे
90. भारतीय मानसून का वर्णन सबसे पहले किस अरब विद्वान द्वारा किया गया?
   (1) अल बरूनी
   (2) अल अहमदी
   (3) अल मसूदी
   (4) इब्न खुरदाद बेग
91. निम्न में से कौनसी जैव-अवक्रमणीय नहीं है?
   (1) साबुन
   (2) ऊन
   (3) रेशम
   (4) LAB  अपमार्जक
92. रक्त कैंसर को नियंत्रित करने के लिये उपयोग किया जाने वाला रेडियोधर्मी है :
   (1) फॉसफोरस - 32
   (2) कोबाल्ट - 60
   (3) आयोडीन - 131
   (4) सोडियम - 24
93. पौधे के कौन - से भाग से हल्दी प्राप्त होती है :
   (1) जड़
   (2) फल
   (3) पुष्प
   (4) तना
94. पारादीप का विकास जिन बन्दरगाहों का भार कम करने के लिये किया गया था, वे हैं -
   (1) कलकत्ता - विशाखापत्तनम
   (2) कलकत्ता - मुम्बई
   (3) मुम्बई - कोचीन
   (4) चैन्नई - विशाखापत्तनम
95. मदिरा बाजार में डिग्री अंडर प्रूफ अथवा ओवर प्रूफ से बेची जाती है | प्रूफ स्पिरिट, आयतन से, 57% एल्कोहॉल होती है | 20° अंडर प्रूफ वाली मदिरा में एल्कोहॉल का प्रतिशत, लगभग, होगा :
   (1) 57
   (2) 69
   (3) 46
   (4) 52
96. निम्न में से ब्रॉड स्पेक्ट्रम औषधि है :
   (1) क्लोरएम्फेनीकॉल
   (2) पेरासिटामॉल
   (3) जाइलोकेन
   (4) क्लोरोक्विन
97. राजस्थान के 'भवाई' नाट्य के जन्म-दाता थे :
   (1) अलीबक्षी
   (2) लच्छीराम
   (3) बाघाजी
   (4) गोपाल
98. 'जसनाथी' सम्प्रदाय की उत्पत्ति किस राज्य में हुई?
   (1) जोधपुर
   (2) बीकानेर
   (3) टोंक
   (4) अलवर
99. संगमरमर की मूर्तियाँ राजस्थान में कहाँ बनती है?
   (1) जयपुर में
   (2) किशनगढ़ में
   (3) बांसवाड़ा में
   (4) उदयपुर में
100. जिस दिशा में अरावली श्रेणियों की चौड़ाई बढ़ती जाती है, वह है -
   (1) उत्तर - पूर्व से दक्षिण - पश्चिम
   (2) पूर्व से पश्चिम
   (3) दक्षिण - पश्चिम से उत्तर - पूर्व
   (4) पश्चिम से पूर्व
101. 'मीणा' का अर्थ है
   (1) वनवासी
   (2) वनरक्षक
   (3) मछुआरे
   (4) मछली
102. निम्न में से किसके पुनरावलोकन हेतु गोपीनाथ मुण्डे समिति की नियुक्ति की गई
   (1) ऐनरोन परियोजना
   (2) निर्वाचन सुधार
   (3) नर्मदा परियोजना
   (4) वेतन आयोग प्रतिवेदन
103. निम्न में से कौनसा जोड़ा सही है?
   (1) सी० राजगोपालाचारी - इण्डिया विन्स फ्रीडम
   (2) मणि शंकर अय्यर - दी पाकिस्तान पेपर्स
   (3) सविता पांडे - दी पाथ टू पावर
   (4) मार्ग्रेट थैचर - दी फ्यूचर ऑफ एन. पी. टी.
104. भारत का सबसे ऊँचा पर्वत है
   (1) कंचेनजंगा
   (2) मकालू
   (3) कराकोरम
   (4) माउन्ट एवरेस्ट
105. वर्ष 2011 में निम्नलिखित में से कौन से दो जिले उनकी कुल जनसंख्या में सबसे कम अनुसूचित जनजाति प्रतिशत रखते हैं?
   (1) चुरू और सीकर
   (2) गंगानगर और हनुमानगढ़
   (3) बीकानेर और नागौर ✔
   (4) भरतपुर और धौलपुर
106. राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम से व्यवस्थित करें :
   A. बूँदी
   B. अजमेर
   C. उदयपुर
   D. नागौर
   (1) A, B, C, D
   (2) B, A, C, D
   (3) A, B, D, C ✔
   (4) A, C, B, D
107. सूची - I को सूची - II  से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची - I.                                      सूची - II
   (वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र)                     (जिला)
   A. जोड़बीड़ गडेवाल.                      1. झुंझुनू
   B. गुढ़ा विश्नोई.                               2. नागौर
   C. गोगेलाव.                                   3. जोधपुर
   D. बीड़.                                         4. बीकानेर
कूट :
        A.        B.         C.        D.
(1)   4.         3.         1.         2
(2)   4.         3.         2.         1✔
(3)   1.         3.         4.         2
(4)   1.         2.         3.         4
108. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
   A. अरावली मरुस्थल के पूर्ववर्ती विस्तार को रोकता है |
   B. राजस्थान की सभी नदियों का उद्गम अरावली से है |
   C. राजस्थान में वर्षा का वितरण प्रारूप अरावली से प्रभावित नहीं होता है |
   D. अरावली प्रदेश धात्विक खनिजों में समृद्ध है |
सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :
कूट
   (1) A, B और C सही हैं |
   (2) B, C और D सही हैं |
   (3) केवल C और D सही हैं |
   (4) केवल A और D सही हैं | ✔
109. निम्न में से भारत सरकार अधिनियम 1919 के बारे में असत्य कथन को चिह्नित कीजिए :
   (1) भारत सरकार अधिनियम 1919, 1921 में लागू हुआ |
   (2) यह अधिनियम मोर्ले-मिन्टो सुधार अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है | ✔
   (3) मोन्टेग्यू भारत के राज्य सचिव एवं लॉर्ड चेम्सफोर्ड भारत के वायसराय थे |
   (4) इस अधिनियम में केन्द्रीय एवं प्रान्तीय विषयों को अलग कर दिया गया था |
110. निम्न में से एक कथन असत्य है | बताइये :
   (1) बम्बई राज्य गुजरात एवं महाराष्ट्र में विभाजित किया गया |
   (2) मैसूर राज्य का नया नाम तमिलनाडु रखा गया | ✔
   (3) हिमाचल प्रदेश पहले संघ शासित प्रदेश की सूची में था |
   (4) गोवा को दमन एवं दीव से अलग किया गया |
111. संविधान में मौलिक कर्तव्यों को कब सम्मिलित किया गया?
   (1) 1975 में
   (2) 1976 में ✔
   (3) 1978 में
   (4) 1979 में

No comments:

Post a Comment